उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जिला चिकित्सालय एम्स ऋषिकेश में मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल,,,,
ऋषिकेश: मुख्यमंत्री से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे। मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
एम्स ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मनसा देवी भगदड़ हादसे के घायलों का जाना हाल। हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन। घायलों के उपचार में किसी प्रकार न बरती जाए कोताही के दिए निर्देश।
एम्स निदेशक मीनू सिंह ने बताया 15 श्रद्धालु को लाया गया है एम्स। पांच घायलों की हालत को देखते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, 10 घायल अभी भी एम्स के ट्रॉमा सेंटर है भर्ती। जिनमें से पांच लोग गंभीर है, गंभीर घायलों में दो बच्चे भी है शामिल।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,