उत्तराखंड आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया ऐतिहासिक फैसला, राज्य में अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% क्षैतिज आरक्षण,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।
मुख्य निर्णयों में धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाना, वनीकरण निधि प्रबंधन से जुड़े संशोधन, और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 2025 की नई नियमावली को मंजूरी शामिल है।
राज्य में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इससे अग्निवीरों को सेवाओं में प्राथमिकता का लाभ मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक, इन निर्णयों का विस्तृत ब्योरा शीघ्र ही आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में लिया ऐतिहासिक फैसला।
अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस गृह विभाग फॉरेस्ट की भर्ती में 10 फ़ीसदी मिलेगा क्षैतिज आरक्षण।
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में अग्नि वीरों को लेकर लिया बड़ा फैसला।
2026 में 850 अग्नि वीर रिटायर होकर आएंगे वापस।
आयु सीमा में भी मिलेगी छूट।
धर्मांतरण को किया गया सख्त।
सहकारिता सेवा मंडल नीति को मिली मंजूरी।
उद्योग निर्माण में भी मिली नई मंजूरी।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,