August 11, 2026

उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,

उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,

​देहरादून। आज देशभर में आस्था का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा है। हर-हर महादेव और जय शिव शंकर के जयकारों के साथ पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।

🟢 भक्तों में भारी उत्साह

प्रदेश की राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और देश के अन्य हिस्सों में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भोर से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और उत्साह नजर आ रहा है।

🟢 उत्तराखंड में आस्था का विशेष केंद्र

​उत्तराखंड में आस्था के प्रमुख केंद्र हरिद्वार के सभी शिवालयों, ऋषिकेश, तुंगनाथ और नीलकंठ महादेव जैसे प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर गंगाजल, दूध और बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। देवभूमि के इन पावन तीर्थ स्थलों पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

🟢 जलाभिषेक और अनुष्ठान

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस विशेष दिन पर भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में ‘रुद्राभिषेक’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है। भक्त अपनी-अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर अपने इष्ट का जलाभिषेक कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

🟢 महादेव को प्रसन्न करने हेतु चारों प्रहर के पूजन का शुभ मुहूर्त 

प्रथम प्रहर पूजन का मुहूर्त आज शाम 6 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

दूसरा प्रहर के पूजन का मुहूर्त आज रात 9 बजकर 23 मिनट से 16 फरवरी यानी कल अर्धरात्रि 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

तीसरे प्रहर के पूजन का समय 16 फरवरी की रात 12 बजकर 35 मिनट से सुबह 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.

चौथे प्रहर के पूजन का समय 16 फरवरी को सुबह 3 बजकर 47 मिनट से सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

🟢 महाशिवरात्रि 2026 निशीथ काल का मुहूर्त

महाशिवरात्रि का पूजन निशीथ काल में किया जाता है. निशीथ काल का मुहूर्त 16 फरवरी की रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 1 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. जिसमें भगवान शिव का पूजन किया जाएगा.

🔴 सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भीड़ को नियंत्रित करने और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने के लिए प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात है और कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है ताकि भक्तों को असुविधा न हो।

​समाचार लिखे जाने तक देश भर के मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

You may have missed

Share