उत्तराखंड, छोटे भाई नहीं मेरे लिए बेटे की तरह है धन सिंह – हरक सिंह रावत
देहरादून: अब हरक सिंह रावत पहुंचें श्रीनगर गढ़वाल तो मंत्री धन सिंह रावत पर उठाए सवाल कहा छोटा भाई भी नहीं बेटे की तरह है धन सिंह मेरे लिए।
मडल कार्यालयों मे अधिकारियो के ना रहने क़ो भी बनाया मुद्दा कहा हम चलाएंगे इनके खिलाफ अभियान।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आज श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर पहुंचने पर हरक सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और बादल फटने से कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं।
साथ ही मानवीय क्षति भी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई सही तरीके से नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनता को वास्तविक नुकसान के मुकाबले बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है।
रावत ने सरकार से मांग की कि आपदा पीड़ितों को उचित मुआवजा और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि प्रभावित परिवार अपने जीवन को पुनः सामान्य बना सकें।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,