

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में मेडिकल स्टोरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे व अन्य अनियमितताओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।
आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के संपूर्ण मेडिकल स्टोरो की चैकिंग हेतु थाने से पुलिस टीमें गणित कर चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर लगे CCTV कैमरों की व्यवस्था एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि 14 मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे। जिन मैडिकल स्टोरो में CCTV कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे उनके मेडिकल स्वामीयो का मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अन्तर्गत धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर *एक लाख चालिस हजार 140000/ रुपये धनराशि के जुर्माने से दण्डित किया गया* चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,