आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे बृहस्पतिवार 18/09/2025

मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मित्रों की मदद करेंगे और आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। घर-परिवार में नए कार्य शुरू करने का मन बनेगा।
वृषभ
व्यवसाय में नए प्रयोग लाभकारी रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप संभाल लेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर निर्णय हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से तालमेल जरूरी है। वाणी पर संयम रखें, वरना मित्र नाराज हो सकते हैं।
मिथुन
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। संतान को जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। किसी संपत्ति विवाद में सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की मदद करने में मन लगेगा।
कर्क
आज का दिन उन्नति की ओर ले जाएगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई संभावनाएं बनेंगी। परिवार में शुभ कार्य से वातावरण प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में बड़ा लाभ संभव है।
सिंह
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए प्रयास सफलता देंगे। यात्रा के योग हैं। संतान की इच्छाएं पूरी करेंगे। किसी भी चिंता का हल वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत में मिलेगा। व्यवसायिक लाभ की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या
आज अपनी कमजोरियों को सुधारने पर ध्यान दें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधूरा काम अटक सकता है। किसी जोखिम भरे काम से बचें। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
तुला
आज खर्चे अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करें। कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। सहकर्मी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिलने की संभावना है।
वृश्चिक
आपका मन दान-पुण्य और सहयोग में लगेगा। प्रेम व सौहार्द की भावना बनी रहेगी। किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें। नए प्रयासों से लाभ मिलेगा। सरकारी योजना में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा।
धनु
आज चुनौतियों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी जरूरतमंद की मदद का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे। कोई मित्र लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है।
मकर
निर्णय लेने में आपकी बुद्धिमानी सबको प्रभावित करेगी। शत्रु भी आपकी नीति के आगे हार मानेंगे। व्यवसाय में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। संपत्ति विवाद से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी नाराज हो सकता है, जिसे आप प्रेम से मना लेंगे।
कुंभ
आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस से जल्दी घर आना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें। सहकर्मी से चर्चा लाभकारी होगी। परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। संतान आपसे किसी कार्य के लिए अनुमति मांगेगी।
मीन
काम का दबाव बढ़ेगा, जिससे तनाव रहेगा। आवश्यक कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें। कोई मनोकामना पूरी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है, हालांकि विरोधियों से सावधान रहें।

More Stories
उत्तराखंड LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया 1 करोड़ रुपये का योगदान, सीएम ने संस्था की सराहना की, कहा “संकट की घड़ी में एलआईसी सदैव रही है अग्रणी”
उत्तराखंड मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में MDDA ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग की प्रक्रिया कार्य तेज, प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ,,,,
उत्तराखंड, दिल्ली मे कार बम विस्फोट मे 10 लोगो की मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए प्रदेश मे अलर्ट के निर्देश जारी,,,,