उत्तराखंड मानसून की जल्द होंगी विदाई, आज प्रदेश मे यहाँ हल्की बारिश के आसार,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। दिन में धूप होने से उमस का अहसास हो रहा है तो वहीं रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
उत्तराखंड के हरिद्वार समेत कई मैदानी इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट गया। अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी।
वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
जबकि देहरादून में कहीं-कहीं बादल छाए रहने का अनुमान है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,