उत्तराखंड में 17 अक्तूबर को बंद होंगे बाबा रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पूजा अर्चना के बाद यहाँ से प्रस्थान करेगी डोली,,,,,

देहरादून: 17 को सुबह ब्रह्ममुहुर्त में पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस वर्ष बरसात के चलते रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा भी खासी प्रभावित रही।
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद छह माह तक भगवान रुद्रनाथ के दर्शन शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में होंगे। जहां शीतकालीन पूजा होंगी।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 17 को सुबह ब्रह्ममुहुर्त में पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इस वर्ष बरसात के चलते रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा भी खासी प्रभावित रही।
हालांकि केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर से हक-हकूकधारी गांवों में ईडीसी (इको पर्यटन कमेटी) का गठन करने से तीर्थयात्रियों को बुग्याल क्षेत्रों में रहने व खाने की बेहतर सुविधाएं मिली हैं।

More Stories
उत्तराखंड बिजली चोरी केस में 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज UCC, नौकरी और नई नीतियों पर होंगे कई फैसले,,,,
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,