उत्तराखंड में जोशियाड़ा बैराज से मिला 10 दिनो से लापता स्वतंत्र पत्रकार का शव, नदी में मिली थी पत्रकार की कार,,,,,

देहरादून: उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला।
उत्तरकाशी में गंगोरी-गर्मपानी के बीच लापता सोशल मीडिया प्लेटफार्म के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज में मिला। खोज-बचाव अभियान चला रही संयुक्त टीम ने शव को बैराज से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।
पुलिस के अनुसार गत 18 सितंबर की रात स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप अपने एक दोस्त सोबन सिंह की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोरी के लिए रवाना हुए। अगले दिन सुबह तक जब राजीव नहीं लौटा, तो उसके दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर इसकी खोजबीन शुरू की।
19 सितंबर को स्यूणा गांव के समीप सोबन सिंह की कार भागीरथी नदी के बीच में मिली। लेकिन उसमें राजीव प्रताप मौजूद नहीं था। उसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की तहरीर नगर कोतवाली में दर्ज करवाई।
पुलिस सहित एसडीआरएफ ने नदी में खोजबीन की, साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लेकिन उसमें उसका कुछ पता नहीं लग पाया। वहीं डीएम और एसपी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने रविवार को गंगोरी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक नदी में खोज अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान टीम को जोशियाड़ा बैराज में एक शव दिखाई दिया। टीम ने शव को झील से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर राजीव प्रताप के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,