उत्तराखंड मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, हिमालय क्षेत्रों में ट्रैकिंग व निर्माण कार्य पर लगाई दो दिन की रोक,,,,

देहरादून: पांच से सात अक्तूबर के बीच जिले में भारी बारिश का अनुमान है। छह अक्तूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग रोक दी गई है।
भारतीय मौसम विभाग देहरादून की ओर से पांच से सात अक्तूबर के बीच चमोली जिले में भारी से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसके चलते चमोली जिला प्रशासन ने जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और निर्माण कार्यों पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
एडीएम की ओर से बदरीनाथ, केदारनाथ व अलकनंदा वन प्रभाग, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन, जिला पर्यटन अधिकारी और निर्माणदायी संस्थाओं को भेजे आदेश में कहा है कि पांच से सात अक्तूबर के बीच जिले में भारी बारिश का अनुमान है। छह अक्तूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग की अनुमति न दी जाए। यदि पहले से किसी को ट्रैकिंग की अनुमति दी गई है तो उसे रोक दिया जाए।
साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देश दिए हैं कि उच्च हिमालय क्षेत्रों में किए जा रहे निर्माण कार्यों को रोक दिया जाए। उन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, मजदूरों व अन्य कम्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी जाएं। यदि ट्रैकिंग के दौरान या निर्माण कार्य के चलते कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,