उत्तराखंड में मौसम खराब ,बदरीनाथ से लौट रहे हेलिकॉप्टर की मसूरी के स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग, छह लोग थे सवार,,,,

देहरादून: दोपहर बाद चार बजे के करीब स्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों से पता चला कि सभी रविवार को बदरीनाथ के दर्शन करने गए थे।
बदरीनाथ धाम से लौटते समय एक हेलिकॉप्टर को बारिश और घने कोहरे के कारण मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित छह लोग सवार थे, सभी लोग सुरक्षित हैं।
मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक आकाश ग्रोवर ने बताया कि सोमवार को दोपहर बाद चार बजे के करीब स्कूल के मैदान में हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों से पता चला कि सभी रविवार को बदरीनाथ के दर्शन करने गए थे।
सोमवार को वापस देहरादून लौट रहे थे। मौसम खराब होने के कारण मसूरी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। देर शाम को सभी लोग स्कूल से चले गए लेकिन हेलिकॉप्टर स्कूल के मैदान में ही खड़ा है।
यात्रियों में कुछ लोग हरियाणा के करनाल और कुछ हैदराबाद के रहने वाले थे। सीओ मसूरी मनोज असवाल ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सभी लोग सुरक्षित हैं।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,