उत्तराखंड हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार के व्यस्ततम कटहरा बाज़ार का किया स्थलीय निरीक्षण,,,,
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कटहरा मार्केट में गन्दगी से सम्बन्धित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को निरीक्षण के निर्देश दिये।
सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कटहरा बाज़ार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जाली में पॉलीथीन एवं कचरा फंसा होने के कारण चौक नाली की सफाई तत्काल कराते हुए नाली खोलने के निर्देश नगर निगम को दिये। उन्होंने नालियों की तलीतोड़ सफाई कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर की निकासी तथा सीवर लाइन की सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सीवर लाइन के निकासी मुहाने पर सीवर लाइन की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिये।
इस दौरान जल संस्थान, लोनिवि तथा नगर निगम आदि के अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,