उत्तराखंड के छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद मलबे से निकले दो शव, एक शव की हुई पहचान,,,,,

देहरादून: 29 अगस्त को बारिश के बाद पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए थे। वहीं, कई लोग लापता थे।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद दो शव बरामद हुए हैं। इसमें से एक शव की पहचान हो गई है।
जानकारी के अनुसार, छेनागाड़ में पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। इस दौरान टीम को दो शव दिखाई दिए। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत राहत टीम को दी। टीम मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए।
बरामद शवों में से एक की शिनाख्त कुलदीप सिंह(24) पुत्र बीरबल सिंह, निवासी ग्राम उछोला भोर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

More Stories
उत्तराखंड प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु हुए एमओयू पर हस्ताक्षर,,,,,
उत्तराखंड मे पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी और पहाड़ी अंदाज़ मे दिखे प्रधानमंत्री, रजत जयंती कार्यक्रम मे बोले- पैली पहाडू कू चढ़ाई, विकास की बाट कैल रोक दी छै,,,,
उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर अब आम जनता के लिए खुली विशेष विकास प्रदर्शनी,,,,