उत्तराखंड के छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद मलबे से निकले दो शव, एक शव की हुई पहचान,,,,,

देहरादून: 29 अगस्त को बारिश के बाद पूर्वी बांगर के मुख्य पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन के कारण 15 से ज्यादा दुकानें और मकान जमीदोंज हो गए थे। वहीं, कई लोग लापता थे।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ के छेनागाड़ में आपदा के दो महीने बाद दो शव बरामद हुए हैं। इसमें से एक शव की पहचान हो गई है।
जानकारी के अनुसार, छेनागाड़ में पीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है। इस दौरान टीम को दो शव दिखाई दिए। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत राहत टीम को दी। टीम मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किए।
बरामद शवों में से एक की शिनाख्त कुलदीप सिंह(24) पुत्र बीरबल सिंह, निवासी ग्राम उछोला भोर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,