उत्तराखंड धोली में बन रही झील का देखने पहुंची प्रशासन की टीम, नदी के मुहाने को चौड़ा करने का काम की हुई शुरुआत,,,,
देहरादून: सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर तमक नदी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का मोटर पुल बह गया था। इसी दौरान मलबा आने से धोली नदी का पानी रुकने से झील बननी शुरू हो गई थी। एसडीएम ने आज नदी में बन रही झील का निरीक्षण किया।
ज्योतिर्मठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोली नदी में पानी रुकने से बन रही झील का शनिवार को उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने सिंचाई विभाग को नदी का मुहाना चौड़ा करने के निर्देश दिए, ताकि पानी का प्रवाह तेज हो सके।
बीते अगस्त माह में अतिवृष्टि से तमक नदी उफान पर आ गई थी। जिसमे सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर तमक नदी में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का मोटर पुल बह गया था। इसी दौरान मलबा आने से धोली नदी का पानी रुकने से झील बननी शुरू हो गई थी, बीआरओ ने पानी की निकासी के लिए झील का मुहाना खोल दिया था। लेकिन निकासी पूरी तरह नहीं होने से नदी में पानी एकत्रित हो रहा है। जिससे वहां झील बनने लग गई थी।
शनिवार को उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने मौके पर जाकर झील का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को तमक नाले में अतिवृष्टि होने से धोली नदी का जल स्तर रुक गया था। उसी समय नदी के मुहाने को खोल दिया गया था, नदी का प्रवाह चल रहा है, सिंचाई विभाग को धोली नदी के मुहाने को चौड़ा करने को कह दिया गया है। खतरे जैसी कोई आशंका नहीं है।


More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,