उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी शीतलहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी,,,,

देहरादून: देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शीतलहर तो मैदानी इलाकों में छाने वाला कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार नवंबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,