उत्तराखंड देश को खेल महाशक्ति बनाना हो लक्ष्य, खेल मंत्री ने हरिद्वार में राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का किया उद्घाटन,,,,

हरिद्वार: खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित हो रही है इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 14 टीम हिस्सा ले रही है।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ चुका है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक जीतने पर अधिकतम नगद इनाम राशि, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब देने की व्यवस्था पहले ही कर चुकी है।

उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि 2036 का ओलंपिक, जो संभव तक भारत में आयोजित होगा, उसके लिए खुद को अभी से तैयार करे।
इस अवसर पर उत्तराखंड के परंपरागत खेल पिट्ठू के भी एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद खेल परिसर में स्थित मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को हेमलता कोहली मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने के लिए कहा।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,