सऊदी अरब में हुआ दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराई उमरा करने गए श्रद्धालुओं की बस, 40 से ज्यादा भारतीयों यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत,,,,,
दिल्ली: सऊदी अरब में उमरा यात्रा पर गए भारतीय श्रद्धालुओं के साथ तड़के एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। यहां मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस की टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।
यह हादसा इतना गंभीर था कि कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार लगभग रात 1:30 बजे हुई, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। खबरों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश हैदराबाद के रहने वाले थे, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
ये सभी लोग उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना की धार्मिक यात्रा पर थे। हादसे के बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।


More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे दिन बृहस्पतिवार दिनांक 15/10/2026
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,