उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कल हरिद्वार के दौरे पर, करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत,,,

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को जनपद हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। उनके निजी सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंत्री बहुगुणा दिनभर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:30 बजे वे धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके उपरांत 11:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार के दयानन्द स्टेडियम में जिला कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित बृहद रोजगार मेला में प्रतिभाग करेंगे।
मंत्री बहुगुणा दोपहर 12:30 बजे अमेरिकन आश्रम, रानी गली भूपतवाला में आयोजित विश्व सनातन महापीठ उदघोषण एवं शिला पूजन समारोह में भी शामिल होंगे। अपने कार्यक्रमों के उपरांत वे सायं 4:45 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,