उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए, ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हादसे में घायल हुये लोगों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,