उत्तराखंड पूर्व विधायक चैंपियन की कार ब्लैकलिस्ट होने से बच भी गयी तो भी चालक के डीएल पर अभी लटकी तलवार,,,,
देहरादून: चालान भरने के लिए राजी होने के बाद पूर्व विधायक चैंपियन की कार का नंबर तो ब्लैकलिस्ट होने से बच जाएगा, लेकिन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस पर अभी भी परिवहन विभाग की तलवार लटक रही है। उत्तराखंड में हुए चार चालानों की राशि 14 हजार है।
बता दें कि चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व मुख्य सचिव के बेटे आर. यशोवर्धन के बीच ओवरटेक के लिए जगह न देने पर विवाद हो गया था। इस दौरान दिव्य प्रताप ने आर. यशोवर्धन से मारपीट भी की थी। घटना में शामिल कार तब चर्चा में आई थी जब कार में अलग-अलग राज्यों में 19 चालान लंबित मिले। कार के उत्तराखंड में चार चालान लंबित मिले, जिनकी धनराशि 14 हजार रुपये है।
चालक पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगेगा
इस मामले में परिवहन विभाग की ओर से गत दिनों चैंपियन को नोटिस भेजा गया था। इस पर 25 नवंबर को चैंपियन ने अधिवक्ता के माध्यम से परिवहन विभाग को नोटिस का उत्तर भिजवाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे चालान भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कार का नंबर ब्लैकलिस्ट न किया जाए।
ऐसे में कार तो बच जाएगी, लेकिन चालक के डीएल पर अभी भी तलवार लटकी है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि अगर डीएल नहीं दिखाया तो ऐसी स्थिति में उसे सस्पेंड किया जाएगा। सभी चालानों के दौरान कौन सा चालक कार चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। इसमें चालक पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार, मुख्य दोषी पर कठोर कार्रवाई की मांग,,,
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,