उत्तराखंड 5 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज,प्रदेश मे बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार, ठंड में भी होगा तेज़ी से इजाफा,,,,,,

देहरादून: पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड परेशान करेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पांच दिसंबर से प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड परेशान करेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
अगले ही दिन यानी छह दिसंबर को फिर मौसम साफ होगा लेकिन सात और आठ दिसंबर को एक बार और बदलेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,