उत्तराखंड में इंडिगो की 12 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों यात्री, पूरे दिन रहा एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल,,,,

देहरादून: इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को देहरादून एयरपोर्ट से संचालित होने वाली अपनी सभी 13 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे लगभग 100 यात्री प्रभावित हुए हैं। प्रभावित यात्रियों की सहायता के लिए एयरलाइन ने हवाई अड्डे पर एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है।
देहरादून एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन सैकड़ों यात्रियों के लिए भारी साबित हुआ, जब देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी 12 उड़ानें अचानक रद्द कर दीं। इस अप्रत्याशित फैसले के कारण विभिन्न शहरों से दून आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट टर्मिनल पर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, क्योंकि कई यात्री बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक फंसे रहे।
देहरादून एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों से इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को तो नौ विभिन्न शहरों की करीब 12 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। जिससे विभिन्न शहरों से देहरादून आने और यहां से जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस समस्या के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल रहा।
सुरक्षा नियमों की वजह से लड़खड़ाई इंडिगो
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एविएशन सेक्टर के लिए पिछले महीने एक नवंबर से नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) नियम लागू किए हैं। जिसका विमानन कंपनियों पर असर पड़ा है। एफडीटीएल नियम लागू होने से इंडिगो के सामने क्रू की समस्या खड़ी हो गई है। इस नियम से सभी वाणिज्यिक उड़ानें बुरी तरह लड़खड़ा गई हैं

More Stories
उत्तराखंड चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना से क्षतिग्रस्त मकानों पर हाईकोर्ट सख्त, छह सप्ताह में मुआवजा देने के आदेश जारी,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियो को समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश,,,,,
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश- आनंद बर्धन