उत्तराखंड जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) में भालू का तांडव, गोशाला में गाय को मारा, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चार लोगो को किया गंभीर रूप से घायल,,,

जोशीमठ (ज्योतिर्मठ): नगर के सिंहधार वार्ड में तड़के एक भालू के घुस आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। भालू ने सबसे पहले एक गोशाला में घुसकर गाय पर हमला कर उसे मार डाला। गाय की चीख-पुकार सुनकर जब पशुपालक और उनका परिवार मौके पर पहुंचा, तो भालू ने उन पर भी हिंसक हमला बोल दिया।

इस घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बृजेश कुमार (37), उनकी पत्नी भावना देवी (26), संतोषी देवी (64) और ओमप्रकाश शामिल हैं। चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भालू को वहां से भगाया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों (भावना देवी और संतोषी देवी) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में वन विभाग के खिलाफ रोष है और सुरक्षा गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

More Stories
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,
उत्तराखंड तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत, बदरीनाथ धाम में नवनिर्मित हाईटेक अस्पताल हुआ तैयार, ओपीडी सेवाएं विधिवत प्रारंभ,,,,