February 24, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में हाईवे मरम्मत में लापरवाही के खामियाज़े ने असमय दी तीन बेकसूर लोगो कों मौत और एक गंभीर रूप से घायल,,,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में हाईवे मरम्मत में लापरवाही के खामियाज़े ने असमय दी तीन बेकसूर लोगो कों मौत और एक गंभीर रूप से घायल,,,,,,

हरिद्वार: दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर प्रेमनगर आश्रम के सामने बने फ्लाईओवर पर महीनों से चल रहा धीमी गति का मरम्मत कार्य बुधवार देर रात बड़ा हादसा लेकर आया। सुरक्षा व्यवस्थाओं की भारी कमी और हाईवे पर लगाए गए मशीनरी के पर्याप्त बैरिकेडिंग न होने के कारण एक तेज रफ्तार कार मरम्मत कार्य में लगे जनरेटर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है।

हादसे में जान गंवाने वालों में प्रदेश का उभरता वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी, निवासी इब्राहिमपुर (थाना पथरी) भी शामिल है। वह अपने दोस्त रहमान निवासी अलीपुर (बहादराबाद) के साथ देहरादून में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार प्रेमनगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर पहुंची, हाईवे पर खड़ी मशीनरी से कार अनियंत्रित होकर भीषण रूप से टकरा गई और पलट गई। कार पर ‘श्रीराम’ लिखा हुआ था, जिससे लोगों ने वाहन की पहचान की।

दुर्घटना में कार चला रहे अर्पित सैनी और मौके पर काम कर रहे मजदूर राजू राय, निवासी पश्चिम बंगाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर आनंद सिंह, निवासी पश्चिम बंगाल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

कार में बैठे रहमान को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Share