उत्तराखंड की राजधानी में आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान रहेगा यातायात डाइवर्ट, सुविधा से बचने हेतु खबर का अवलोकन करें,,,,

देहरादून: आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान। उक्त पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा। दिनांक 13/12/2025 को समय प्रातः 05.30 से 12.00 बजे तक।
यातायात प्लान-
1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा।
3- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।
4- सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।
नोट- उक्त डायर्वजन समय को यातायात के दबाव के अनुसार घटाया/बढाया जा सकता हैं।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,