उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने रचा इतिहास, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन फतह कर किया भारत का नाम रोशन,,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। अल्मोड़ा मूल की साहसी पर्वतारोही कविता चंद ने दुनिया के सबसे दुर्गम महाद्वीप अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। इस अद्वितीय उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
वर्तमान में मुंबई में निवास कर रहीं कविता चंद ने अत्यंत कठिन मौसम, माइनस तापमान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए यह साहसिक अभियान पूरा किया। माउंट विंसन पर तिरंगा फहराकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएं किसी भी चुनौती को पार करने में सक्षम हैं।
कविता चंद की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, खेल और साहसिक गतिविधियों से जुड़े संगठनों सहित आम नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं। उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देती है।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,