उत्तराखंड मौसम ने पहाड़ो पर बदला रंग , ऊपर बन रहे है बर्फ के आसार और मैदानों में धीरे-धीरे बढ़ रही है ठंड,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। इन जिलों के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के संकेत भी दिए गए हैं। विभाग का अनुमान है कि आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह प्रदेश के पर्वतीय इलाकों और घाटियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पहाड़ों और घाटियों में कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।
शीतलहर के असर से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और स्वेटर व जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। दूसरी ओर मैदानी जिलों में भी मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। यहां ठंड बढ़ने लगी है और सुबह-शाम कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ रही है। लगातार बदलते मौसम ने लोगों की परेशानियों में इजाफा किया है।
प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों पर मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मसूरी और नैनीताल में सुबह और शाम सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। दिन में पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। फिलहाल उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में कमी के साथ बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,