उत्तराखंड में अंकिता मामले में सीबीआई जांच सिफारिश प्रदेश की जनता के संघर्ष की जीत- गणेश गोदियाल

देहरादून: गोदियाल ने कहा कि जिन लोगों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वह सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। इसलिए जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश प्रदेश की जनता के संघर्ष की जीत है लेकिन अभी यह अधूरी है। सीबीआई की जांच हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए, तभी सच्चाई सामने आएगी।
गोदियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सीबीआई की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जिन लोगों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, वह सत्ताधारी दल से जुड़े हैं। ऐसे में केवल सीबीआई जांच का आदेश देना जनता की आशंकाओं को दूर नहीं करता। यह मामला संवेदनशील और गंभीर है, जिससे जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश कर सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि अंकिता हत्या मामले की जांच में चूक हुई है। अच्छी बात यह है कि सरकार ने त्रुटि सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब तक वीआईपी के नाम का खुलासा, घटनास्थल पर सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर चलाने वालों को सजा नहीं मिलती है, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि सीबीआई जांच समयबद्ध हो। कांग्रेस न्याय के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,