उत्तराखंड मे बदरी-केदार के बाद अब गंगोत्री धाम परिसर में भी गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध,,,,,

देहरादून: बदरी केदार मंदिर समिति के मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के बाद गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की।
गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से आगामी चारधाम यात्रा से धाम और गंगा मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को मंदिर में आने की अनुमति होगी। लेकिन अन्य धर्म समुदाय के लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। उनका कहना है कि इन लोगों की ओर से सनातन धर्म का सम्मान नहीं किया जाता है।
बदरी केदार मंदिर समिति के मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के बाद गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बैठक की। समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से वहां पर गैर हिंदुओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे लेकिन अब एक मुहिम शुरू होने पर उनकी ओर से भी इसको समर्थन दिया गया है।
उन्होंंने कहा कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी गैर हिंदू को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसमें सिख और बौद्ध धर्म के लोग शामिल नहीं होंगे।
उनके मंदिर में आने पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी। क्योंकि यह लोग पहले सनातन धर्म का ही हिस्सा रहे हैं लेकिन मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों के लिए गंगोत्री धाम मंदिर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सेमवाल ने कहा कि सनातन धर्म का जो सम्मान नहीं कर सकता है। उसे मंदिर के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)