उत्तराखंड में रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान हुआ खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में एक की मौत, कई लोग घायल,,,,,

हरिद्वार: शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और पथराव भी हुआ।
रुड़की में संत रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बीनारसी गांव में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। अचानक दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई और पथराव भी हुआ।
इस दौरान आनंद(28)निवासी ग्राम बिनारसी की मौत हो गई। वहीं, विशाल(25) और योगेंद्र(27) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर, ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड जंगली सूअर से दो मिनट तक निहत्थे भिड़ा युवक, थल क्षेत्र में बकरियां चराने गए ग्रामीण को किया लहूलुहान, साहस से बची जान,,,,
उत्तराखंड जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) में भालू का तांडव, गोशाला में गाय को मारा, बचाने पहुंचे एक ही परिवार के चार लोगो को किया गंभीर रूप से घायल,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया मौन उपवास, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर उठाए गंभीर सवाल,,,