उत्तराखंड मे फिर बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किया हिमपात का अलर्ट जारी,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार आज राज्य के पांच जिलों में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है। इनमें गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिले शामिल हैं।
पूर्वानुमान के मुताबिक गढ़वाल क्षेत्र के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं समुद्र तल से 3,300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के आसार हैं।
इसी क्रम में कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी वर्षा और हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। इन दोनों जिलों में भी हल्की बारिश के साथ ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 23 फरवरी तक का विस्तृत पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 19 फरवरी, गुरुवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की स्थिति बनी रह सकती है।
इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है और इन दिनों वर्षा या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि 23 फरवरी को एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि 3,300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। शेष आठ जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।
तापमान के मोर्चे पर भी बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार आगामी एक से दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि की संभावना जताई गई है।
मौसम में इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ हुआ नकली दवाओं के नेटवर्क का पर्दाफाश, STF की कार्रवाई में 3 और आरोपी गिरफ्तार,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी में जिला न्यायालय को बम ब्लास्ट की धमकी के बाद अलर्ट मोड़ पर सुरक्षा एजेंसियां,,,,,
उत्तराखंड मे फिर बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जताई इन 5 जिलों में बारिश और ऊंचाई क्षेत्रों में हिमपात की आशंका,,,,