देहरादून: कांग्रेस भवन में दिग्गज नेताओं ने धूमधाम से मनाई होली, अबीर-गुलाल में सराबोर हुआ माहौल,,,,

देहरादून – स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर आकर होलियारों के गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंच से ‘मेरो कान्हा होली को खिलाइए’ गीत की शुरुआत की, जिसके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी जमकर ठुमके लगाए।
कार्यक्रम में पौड़ी जनपद के राठ क्षेत्र से आए होल्यारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। प्रसिद्ध लोक गायक विकास भारद्वाज ने ‘दैणा होयां खोली का गणेशा’ गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि उत्तराखंड के अबू रावत लोक नृत्य समूह ने गढ़वाली व कुमाऊनी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद और पूर्वाग्रह भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।
होली मिलन समारोह के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का रंग लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में वर्तमान व पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड चमोली में टनल हादसा, पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन सुरंग में भरा मलबा और पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन कर 16 श्रमिको को सुरक्षित बाहर निकाला,,,
उत्तराखंड में बेटियों के पहले सैनिक स्कूल की राह में रोड़ा, मंत्री के आदेश के बावजूद चार साल से अटका प्रस्ताव, अब शिक्षा निदेशक ने दिए नए निर्देश,,,
उत्तराखंड के पौड़ी बादलों की ओट से बाहर आया हिमालय, साफ मौसम के बीच बर्फ से ढकी चोटियों का विहंगम दृश्य लोगों ने कमरे में किए कैद,,,