August 12, 2026

उत्तराखंड देहरादून में गीता धामी ने रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बढ़ाया छात्राओं का उत्साह,,,,

उत्तराखंड देहरादून में गीता धामी ने रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बढ़ाया छात्राओं का उत्साह,,,,

देहरादून: सीआइएमएस एवं यूआइएचएमटी ग्रुप आफ कालेजेस में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस ने 28 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

नंदा देवी हाउस 24 पदकों के साथ दूसरे और त्रिशूल हाउस 22 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता नशे को ना, खेल को हां थीम पर आयोजित की गई थी और इसमें क्रिकेट, कबड्डी, वालीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, खो-खो और रिले दौड़ जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी और एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

गीता धामी ने महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में स्वयं भाग लेकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों और सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं कालेज जीवन के यादगार अनुभव बनाती हैं और युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।

एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने की आकर्षक परेड
छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक परेड आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथियों ने सलामी ली और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं में नीलकंठ ने वालीबाल, कबड्डी और रस्साकशी में शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट पुरुष वर्ग में त्रिशूल प्रथम रहा, जबकि कबड्डी और एथलेटिक्स में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, पैनिसिया अस्पताल के निदेशक रणवीर चौहान, राजेश जैन, संस्थान के चेयरमैन ललित जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, प्रशासनिक निदेशक केदार सिंह, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के निदेशक मेजर ललित सिंह, कर्नल जेएस नेगी, शिक्षकगण और लगभग 1500 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You may have missed

Share