उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश मे किया भर्ती,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जाँच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उचित उपचार शुरू किया।
एम्स के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है और उन्हें पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। चिकित्सक आश्वस्त कर रहे हैं कि उनकी हालत सामान्य है और उनका उपचार योजना के अनुसार जारी है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य पर अस्पताल की ओर से नियमित अपडेट जारी किए जाएंगे, ताकि स्थिति पर नजर बनी रहे।

More Stories
हरिद्वार श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ. लक्कड़हारान में केवट संवाद और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन दर्शन हुए भावविभोर,,,
उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा इस बार विधानसभा का मानसून सत्र, शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ,,,,
उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र होगा गैरसैंण के भराड़ीसैंण में, शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ,,,,