उत्तराखंड में आज यहां लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके, जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे लोग,,,,,

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.06 मापी गई है।
सुबह 5:02 बजे आए झटके, 10-15 सेकंड तक महसूस हुई कंपन
भूकंप के झटके सुबह करीब 5:02 बजे महसूस किए गए।
झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
हालांकि, अचानक आए झटकों से लोगों में डर का माहौल जरूर बन गया।
कहां था भूकंप का केंद्र ?
National Center for Seismology के अनुसार, भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।
भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
क्यों आता है भूकंप ?
भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आता है।
जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो ऊर्जा बाहर निकलती है और धरती हिलती है।

More Stories
उत्तरप्रदेश मेरठ के सिवाया गांव में सांप्रदायिक सौहार्द्र की बड़ी मिसाल, हजारों शिव भक्तों ने हाईवे रोककर दिया जनाजे को रास्ता,,,,
उत्तराखंड जोशीमठ तमक नाले का पुल बहने से नीति घाटी के 14 गांवों और चीन सीमा चौकियों का कटा संपर्क, तमक नाले पहले भी दिखाया था अपना विकराल रूप,,,
उत्तराखंड जोशीमठ तमक नाले का पुल बहने से नीति घाटी के 14 गांवों और चीन सीमा चौकियों का कटा संपर्क, तमक नाले पहले भी दिखाया था अपना विकराल रूप,,,