उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, प्रवक्ता भर्ती की भौतिक और नागरिक शास्त्र की परीक्षाएं स्थगित, अगली परीक्षा तिथि के लिए करना होगा इंतजार,,,,

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आगामी 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली प्रवक्ता संवर्ग की दो महत्वपूर्ण लिखित परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
इन विषयों की परीक्षाएं हुईं प्रभावित
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ‘उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग (सामान्य एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025’ के तहत निम्नलिखित परीक्षाएं स्थगित की गई हैं:
- प्रवक्ता भौतिक शास्त्र (Physics): पूर्व निर्धारित तिथि – 9 मई
- प्रवक्ता नागरिक शास्त्र (Civics): पूर्व निर्धारित तिथि – 10 मई
जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये परीक्षाएं अग्रिम आदेशों तक रोकी गई हैं। हालांकि पिछले दिनों जारी परीक्षा कैलेंडर में इन तिथियों का उल्लेख किया गया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें टालने का निर्णय लिया गया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नई परीक्षा तिथियों और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। नई तिथियों का निर्धारण होते ही आयोग द्वारा पृथक से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,