उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण में किया प्रतिभाग,,,,

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यह समारोह पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की मौजूदगी में हुआ। पुस्तक में शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अनुभवों का वर्णन किया है। इसमें नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण से जुड़े विचार सरल रूप में प्रस्तुत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में सहस्र शिवलिंगों के तेज से आलोकित है नीलेश्वर महादेव शिवलिंग, आइए जानते है नीलेश्वर मंदिर का पौराणिक इतिहास और सत्य घटनाएं,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में सहस्र शिवलिंगों के तेज से आलोकित है नीलेश्वर महादेव शिवलिंग, आइए जानते है नीलेश्वर मंदिर का पौराणिक इतिहास और सत्य घटनाएं,,,,
उत्तराखंड मसूरी शरदोत्सव-2026 का रंगारंग समापन, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के जागर गायन से गूंजा पहाड़ों की रानी का माहौल,,,