October 12, 2026

उत्तराखंड पारिवारिक रंजिश का हुआ खतरनाक खूनी अंत, मामा की बेटी से प्रेम निकाह करने पर भांजे की सरेबाजार चाकू से गोदकर हत्या,,,

उत्तराखंड पारिवारिक रंजिश का हुआ खतरनाक खूनी अंत, मामा की बेटी से प्रेम निकाह करने पर भांजे की सरेबाजार चाकू से गोदकर हत्या,,,

​हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ मामा की बेटी से प्रेम विवाह करने की रंजिश में एक युवक की बीच बाजार चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा मामा है, जो घटना के बाद से फरार है।

​🟢 घटना के मुख्य बिंदु

​🔴 घटना का कारण: कलियर क्षेत्र के रोलाहेड़ी निवासी मुनसिब (27 वर्ष) ने दो साल पहले अपने सगे मामा की बेटी से प्रेम निकाह किया था। इस विवाह से नाराज मामा तभी से भांजे से गहरी रंजिश रख रहा था।

​🔴 बीच बाजार हमला: शुक्रवार को मुनसिब जब भगवानपुर के हालूमाजरा गांव में सामान खरीदने गया था, तब वहाँ उसका मामा आ धमका। दोनों में हुई कहासुनी के बाद मामा ने चाकू निकालकर मुनसिब पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

​🔴 इलाज के दौरान मौत: खून से लथपथ मुनसिब को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रुड़की के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

​🟢 पुलिस का वक्तव्य

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फरार आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

You may have missed

Share