उत्तराखंड आज उत्तरकाशी में भी फूटा युवाओं का गुस्सा, पेपर लीक और भर्ती घोटाले के खिलाफ हुआ जोरदार प्रदर्शन,,,,,,,
उत्तरकाशी: प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत और तैयारी के बावजूद बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं ईमानदार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण योग्य अभ्यर्थियों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं के हाथों में “पेपर लीक बंद करो”, “भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे संदेश लिखे पोस्टर और बैनर थे। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।
युवाओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और ईमानदार अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुल्क में 50% बढ़ोतरी की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव,,,
उत्तराखंड भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी शंखनाद, 10 से 30 नवंबर तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान, 23 को होगा लोकभवन मार्च,,,,
उत्तराखंड एक दाग भी साबित हो गया तो राजनीति से संन्यास लूंगा’- हरक सिंह रावत, मेरा हरक-जैनी प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं, ओछी राजनीति बंद हो’- विजया बड़थ्वाल,,,