उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी और पांच नई समितियों का गठन, गोदावरी थपलियाल को मिली अहम ज़िम्मेदारी,,,

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी संगठन संरचना में बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई और विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पांच नई समितियों के गठन की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
संगठन को अधिक मजबूत और धारदार बनाने के लिए घोषित की गई इस नई कार्यकारिणी में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्टी हाईकमान द्वारा जारी सूची के अनुसार:
- प्रदेश कोषाध्यक्ष: वरिष्ठ नेत्री गोदावरी थपलियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- प्रदेश उपाध्यक्ष: संगठन में नेतृत्व को और अधिक विस्तार देते हुए कुल 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- प्रदेश महासचिव: पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर गति देने के लिए 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
- प्रदेश सचिव: कार्य विस्तार और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से 107 नेताओं को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एआईसीसी द्वारा घोषित इस नई टीम के जरिए कांग्रेस ने अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों को एक साथ साधने की कोशिश की है, ताकि राज्य में पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय किया जा सके।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,