उत्तराखंड मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते रुद्रप्रयाग के श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा अस्थायी रूप से अगले आदेश तक स्थगित,,,
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार खराब मौसम और भूस्खलन (Landslide) की घटनाओं के कारण सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रा मार्ग पर उत्पन्न गंभीर जोखिमों को देखते हुए भगवान मद्महेश्वर (मध्यमहेश्वर) धाम की यात्रा को अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते जिले के कई पर्वतीय मार्गों पर मलबा आने और बोल्डर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे यात्रियों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम लगातार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
प्रशासन ने देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम में सुधार होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने तक अपनी यात्रा शुरू न करें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें। यात्रा मार्ग की स्थिति सामान्य होने और सुरक्षा का जायजा लेने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू करने के संबंध में अगला निर्णय लिया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी जेपी कंपनी का सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, दान पात्र से पैसे और आभूषण चुराकर बनाता था उनकी फोटो,,,
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश कार्यकारिणी और पांच नई समितियों का गठन, गोदावरी थपलियाल को मिली अहम ज़िम्मेदारी,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 08/08/2026