October 12, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,

​हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में पंचक समाप्त होते ही शिव भक्तों का महासैलाब उमड़ पड़ा है। इसके साथ ही शहर में भागमभाग और गहमागहमी का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न राज्यों से डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के वाहन बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने लगे हैं, जिससे मेला प्रशासन और पुलिस के सामने अगले चार दिनों तक यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

​कांवड़ मेले के शुरुआती चरण में जहां मुख्य रूप से पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या अधिक थी, वहीं पंचक खत्म होने के बाद अब बुधवार और बृहस्पतिवार से डाक कांवड़ का जोर पूरी तरह बढ़ चुका है। बैरागी कैंप समेत शहर के विभिन्न प्रमुख हिस्सों और पार्किंग स्थलों पर डाक कांवड़ यात्रियों के वाहन और शिवभक्तों के जत्थे नजर आने लगे हैं, जो गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर तेजी से रवाना हो रहे हैं।

​🔴 पुलिस-प्रशासन के सामने कड़ी चुनौती

​मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियों के अंतिम चरण पर पूरा फोकस कर दिया है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग और कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है। डाक कांवड़ के इस अंतिम चरण में हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक वाहनों के भारी दबाव को संभालना और दुर्घटनाओं को रोकना पुलिस प्रशासन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

​🟢 प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम- एसएसपी

​एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बताया कि डाक कांवड़ वाहनों के सुगम प्रवेश और सुरक्षित निकासी के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अमला पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि देश भर से आने वाले शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

You may have missed

Share