उत्तराखंड वंदेमातरम् के मुद्दे पर हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार कहा- ‘वंदेमातरम् में डकैती कर रही है भाजपा’ सरकार,,,,

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में बयान देते हुए कहा कि वंदेमातरम् के साथ भाजपा का कोई ऐतिहासिक रिश्ता नहीं है, बल्कि भाजपा इसमें केवल ‘डकैती’ कर रही है।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी का निर्णय
उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 1937 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में यह तय किया गया था कि वंदेमातरम् स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण गीत था।
स्वतंत्रता सेनानियों और दिग्गजों का योगदान
उस कमेटी में महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में सुभाष चंद्र बोस, आचार्य नरेंद्र देव, जवाहरलाल नेहरू और मौलाना आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे, जिन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के मार्गदर्शन को लेकर इस गीत को तय किया था।
आजादी की लड़ाई और कांग्रेस की परंपरा
हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों से लड़ते समय भी कांग्रेस के लोग इसे गाते थे और आजादी के बाद भी कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् से ही होता है।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 29/11/2026
उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने सड़कों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और हेलीपैड निर्माण सहित करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी,,,
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS समेत 10 अधिकारियों के तबादले; नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले,,,