October 12, 2026

उत्तराखंड वंदेमातरम् के मुद्दे पर हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार कहा- ‘वंदेमातरम् में डकैती कर रही है भाजपा’ सरकार,,,,

उत्तराखंड वंदेमातरम् के मुद्दे पर हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार कहा- ‘वंदेमातरम् में डकैती कर रही है भाजपा’ सरकार,,,,

​

​देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में बयान देते हुए कहा कि वंदेमातरम् के साथ भाजपा का कोई ऐतिहासिक रिश्ता नहीं है, बल्कि भाजपा इसमें केवल ‘डकैती’ कर रही है।

​🟢 कांग्रेस वर्किंग कमेटी का निर्णय

​उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 1937 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में यह तय किया गया था कि वंदेमातरम् स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण गीत था।

​🟢 स्वतंत्रता सेनानियों और दिग्गजों का योगदान

​उस कमेटी में महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में सुभाष चंद्र बोस, आचार्य नरेंद्र देव, जवाहरलाल नेहरू और मौलाना आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे, जिन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के मार्गदर्शन को लेकर इस गीत को तय किया था।

​🟢 आजादी की लड़ाई और कांग्रेस की परंपरा

​हरीश रावत ने कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों से लड़ते समय भी कांग्रेस के लोग इसे गाते थे और आजादी के बाद भी कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् से ही होता है।

You may have missed

Share