August 26, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति पुराना पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज,कुलपति ने दिए पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश,,,

उत्तराखंड हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति पुराना पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज,कुलपति ने दिए पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश,,,

​हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग परिसर से सिंबल का 20 साल पुराना पेड़ काटने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय (बहादराबाद) में 120 वर्ष से अधिक पुराना एक अन्य पेड़ भी रातों-रात बिना वन विभाग की अनुमति के कटवाकर ठिकाने लगाए जाने का मामला सामने आया है।

​सूत्रों के अनुसार, इस पूरे कृत्य में विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की संलिप्तता और मिलीभगत बताई जा रही है, जिसके जरिए लाखों रुपये की लकड़ियां कटवाकर ठिकाने लगाई गईं। आरोप है कि ‘सेटिंग-गेटिंग’ कर इस अवैध कटान को अंजाम दिया गया।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो. प्रतिमा मेहता लूथरा ने कुल सचिव को इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के कड़े निर्देश दिए हैं।

You may have missed

Share