उत्तराखंड यूट्यूबर की नई बाइक की पहली सवारी बनी जिंदगी की आखरी राइड, सड़क हादसे में यूट्यूबर आशु की दर्दनाक मौत,,,,

देहरादून। विकासनगर के बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदूवाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतन निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वह देहरादून से नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे।
सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आस मोहम्मद ने शुक्रवार सुबह देहरादून से करीब 18 लाख रुपये की नई स्पोर्ट्स बाइक ली थी। इसके बाद वह इसी बाइक से पांवटा की ओर जा रहे थे, तभी हिंदूवाला के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सोशल मीडिया पर ‘आशु यूके राइडर’ के नाम से चर्चित थे और उनके यूट्यूब चैनल पर नौ लाख फॉलोवर बताए जा रहे हैं। नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी लेने के बाद शुरू हुआ उनका सफर कुछ ही देर में जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और फॉलोवर के बीच शोक की लहर दौड़ गई, और लोगों ने पोस्ट व कमेंट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,