August 30, 2026

नैनीताल में गूंजा ‘टूगेदर वी राइज’ का नारा: 15वीं मानसून मैराथन में 13 राज्यों और कीनिया के धावकों ने दिखाया दम,,,

नैनीताल में गूंजा ‘टूगेदर वी राइज’ का नारा: 15वीं मानसून मैराथन में 13 राज्यों और कीनिया के धावकों ने दिखाया दम,,,

​नैनीताल। ‘रन टू लिव’ संस्था के तत्वावधान में 15वीं मानसून मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। ‘टूगेदर वी राइज’ थीम पर आधारित इस प्रतिष्ठित दौड़ में देश के 13 विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कीनिया से आए एक अंतरराष्ट्रीय धावक ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

​रविवार तड़के से ही डीएसए मैदान में मैराथन की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। सुबह 7:00 बजे एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक कुमार सैनी, विपणन प्रबंधक एके चतुर्वेदी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और शहरवासियों में भारी जोश देखने को मिला।

​संस्था के संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और ‘रन फॉर फन’ श्रेणियां रखी गईं। इसमें केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कीनिया के धावकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​दोपहर में मैराथन के सफलतापूर्वक समापन के बाद सभी विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जो इस खेल महाकुंभ को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं।

You may have missed

Share