नैनीताल में गूंजा ‘टूगेदर वी राइज’ का नारा: 15वीं मानसून मैराथन में 13 राज्यों और कीनिया के धावकों ने दिखाया दम,,,

नैनीताल। ‘रन टू लिव’ संस्था के तत्वावधान में 15वीं मानसून मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। ‘टूगेदर वी राइज’ थीम पर आधारित इस प्रतिष्ठित दौड़ में देश के 13 विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कीनिया से आए एक अंतरराष्ट्रीय धावक ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
रविवार तड़के से ही डीएसए मैदान में मैराथन की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। सुबह 7:00 बजे एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक कुमार सैनी, विपणन प्रबंधक एके चतुर्वेदी और अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इस दौरान खेल प्रेमियों और शहरवासियों में भारी जोश देखने को मिला।
संस्था के संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और ‘रन फॉर फन’ श्रेणियां रखी गईं। इसमें केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कीनिया के धावकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दोपहर में मैराथन के सफलतापूर्वक समापन के बाद सभी विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जो इस खेल महाकुंभ को और अधिक आकर्षक बना रहे हैं।

More Stories
देहरादून में 2500 करोड़ के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट का विरोध, 300 आशियानों पर लटकी तलवार, सड़कों पर उतरे स्थानीय बाशिंदे,,,,
उत्तराखंड में यहां जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर किया भालू ने जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार पिरान कलियर में 50 बेड का यूनानी चिकित्सालय की स्वीकृत, मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,,,