उत्तराखंड में प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर शिकंजा अब होगी बड़ी कार्रवाई,,,

मंगलौर। उत्तराखंड में बिना मान्यता और पंजीकरण के संचालित हो रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को मंगलौर कस्बे में समाज कल्याण विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे दो मदरसों को सीज कर दिया।
राज्य सरकार ने गत 1 जुलाई 2026 से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया था। नए नियमों के तहत प्रदेश के सभी मदरसों के लिए शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त लेना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि सरकार की ओर से मदरसा बोर्ड को समाप्त कर नया पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड हल्द्वानी में हाई कोर्ट के नए भवन का प्रस्ताव तैयार: ऑनलाइन डेटा सेंटर और 8000 वाहनों की पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी शामिल,,,
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पांच जिलों में स्कूल बंद, SDRF हाई अलर्ट पर,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मंच शुद्धिकरण विवाद ने लिया कानूनी मोड़,,,